Sunday, August 23, 2020

Muzaffarpur, Bihar: Man Commits Suicide After Talking To Wife on Teej Festival

35 वर्षीय फर्नीचर व्यवसायी मनीष सहगल ने खुदकुशी कर ली। शनिवार को पत्नी की चुनरी से पंखे में फंदे से झूलता उसका शव देख घर में कोहराम मच गया। छानबीन के लिए पहुंची पुलिस ने बताया कि पत्नी से विवाद की बात बताई जा रही है। मनीष की पत्नी ने शुक्रवार काे तीज व्रत किया था। मनीष ने उससे फाेन पर बात भी की थी। इसके बाद उसने पत्नी का फोटो हाथ में लेकर सुसाइड कर लिया। घटना से पूरे परिवार में चीख-पुकार मची है। मनीष के पिता को बेटे की माैत पर यकीन नहीं हाे रहा है। बताया जा रहा है की मनीष की शादी नेपाल में हुई थी। 6 महीने से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। तीज पर दाेनाें की फोन पर बातचीत हुई थी। फिलहाल नगर पुलिस मनीष का मोबाइल जब्त कर सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने मनीष की पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की है। पुलिस उससे गहन पूछताछ करेगी। वह इन दिनों मायके में ही है।

Source: DB

No comments:

Post a Comment